फेमस यूट्यूबर ध्रुव राठी का नाम और काम आपने कही तो देखा या सुना होगा, आज हम चर्चित चेहरे के खास सेगमेंट पर ध्रुव राठी और जूली की रोचक लव स्टोरी की कहानी आपको बता रहे है।
आपको बता दे इन दिनों देश में CJP के PROTEST में शामिल होने इंडिया आए ध्रुव राठी को उनके घर से दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। लेकिन हम आपको हरियाणा के रोहतक से जर्मनी तक का उनका सफर, इंजीनियरिंग की पढ़ाई, पत्नी जूली से लव स्टोरी, और उनके यूट्यूब करियर पर उनके वीडियो की पूरी कहानी बताने वाले है।
GEN-G के जमाने में मेनस्ट्रीम मीडिया का जमाना.. थोड़ा फीका पड़ गया है, इन दिनों यूट्यूब और सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाकर अपने खुले विचार रखने का जमाना है। मेनस्ट्रीम मीडिया में न्यूज चैनल, न्यूज पेपर, या मैगजीन आदि को माना जाता है। लेकिन सोशल मीडिया के इस दौर में नया परसेप्शन कुछ ऐसा बन गया है कि सोशल मीडिया का जमीनी असर मेनस्ट्रीम मीडिया के मुकाबले कहीं ज्यादा बारीक ओर गहरा बन रहा है। मेनस्ट्रीम मीडिया को GEN-G द्वारा सरकार की भक्ति करने के आरोप लगाए जाते है और इनको ‘गोदी मीडिया’ की उपाधि प्राप्त हुई है। इसके उलट सोशल मीडिया पर क्रिएटर्स खुलकर बोलने की आजादी महसूस करते है, जो देखते है वह लिखते है और बोलते है।
ध्रुव राठी सोशल मीडिया क्रिएटर्स की भीड़ से निकला एक ऐसा ही सुपर स्टार है, जिन्होंने खुद अपनी राह तलाश की और भीड़ का हिस्सा बनने के बजाए अपनी नई सोच से आजादी का रास्ता चुनकर अपनी राह बनाई है। इसीलिए आज हम एक ऐसे सुपर स्टार की बात कर रहे है जिनकी चर्चा अचानक इसलिए तेज हो गई कि उन्होंने अपने काम से सरकार की उड़ाने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन को ज्वाइन किया। खासकर जर्मनी से बेंगलुरु में आकर सीजेपी के शो में भाषण देकर ध्रुव राठी ने भारत में अपनी पॉलिटिकल फॉर्मल एंट्री कराई है।
ध्रुव राठी चर्चित चेहरा है इसीलिए उनकी चर्चा है
हरियाणा के रोहतक में ध्रुव राठी का जन्म 1994 में हुआ। वह जाट परिवार से आते है, उनके पिता महावीर राठी, मां उर्मिला राठी, एक स्कूल टीचर रहे। नाना इंडियन आर्मी से ताल्लुक रखते है उनके साथ ध्रुव ने खूब सैर भी की, और देश का मिजाज को बखूबी समझा भी। 2002 में उनका परिवार दिल्ली में शिफ्ट हुआ पिता को मलेशिया के कुआलालंपुरा में नौकरी मिल गई। इसी शिक्षित और कामकाजी परिवार बैकग्राउंड ने ध्रुव को पढ़ाई में आगे बढ़ने और जर्मनी जाकर हायर एजुकेशन करने का मजबूत इरादा दिया। बता दे ध्रुव राठी ने जर्मनी के प्रतिष्ठित Karlsruhe Institute Of Technology (KIT) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर्स और रिन्यूएबल एनर्जी में मास्टर डिग्री हासिल की।
ध्रुव राठी और जूली की लव स्टोरी!
पढ़ाई के दौरान उनकी मुलाकात जर्मन लड़की जूली ल्वर से हुई जिसके साथ उनके लाइफ़ लॉन्ग रिलेशनशिप बन गई। ध्रुव ने भारत लौटने का इरादा छोड़ दिया वह परमानेंटली पत्नी बच्चें के साथ में बर्लिन में बस चुके है। इनकी लव स्टोरी की शुरुआत असल में 2014 में पढ़ाई के दौरान हुई थी। ध्रुव और जूली किसी ट्राम में ट्रैवल करते हुए एक दूसरे को मिले। दोनों की उम्र एक सी थी, वे कॉलेज जाते समय एक ही ट्राम में कॉलेज जाते थे,पहली उनकी दोस्ती हुई फिर दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। करीब 5 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 2019 के वैलेंटाइन डे पर ध्रुव ने जूली को शादी के प्रपोज कर दिया। इस कपल ने 24 नवंबर 2021 को ऑस्ट्रिया के वियना में शादी की, 2022 में राजस्थान आकर दोनों ने पारंपरिक हिंदू रीति – रिवाजों के साथ में सात फेरे लेकर दुबारा शादी रचाई। 2024 ने दोनों ने पहले बच्चे को जन्म दिया। ध्रुव राठी करोड़ों रुपए की नेटवर्थ के मालिक है,जो उन्हें भारत के सबसे अमीर और प्रभावशाली डिजिटल क्रिएटर्स की फेहरिस्त में सबसे आगे खड़ा करती है।